महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति गंभीर दून पुलिस
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun: २२ जून को महिला द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की ललित नाम के व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं – 200/24 धारा 376/323/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24/06/24 को अभियुक्त ललित बिष्ट को मोहकमपुर हरीपुर नवादा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*अभियुक्त का नाम व पता*
1- ललित बिष्ट निवासी श्यामपुर राणा चौक, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र 34 वर्ष।