पुलिस ने रोडवेज कर्मियों से दबंगई की निकाली हेकड़ी, भेजा जेल – Bhilangana Express

पुलिस ने रोडवेज कर्मियों से दबंगई की निकाली हेकड़ी, भेजा जेल

उत्तराखण्ड परिवहन निगम (रोडवेज) की बस के चालक व परिचालक के साथ मार पिटाई करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

रॉग साइड से रोडवेज बस के आगे गाडी लाने को लेकर हुआ था विवाद

घटना में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

DEHRADUN:  19 अगस्त बस चालक रमेश तोमर निवासी ग्राम पटियाना थाना कालसी देहरादून द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि वे  देहरादून डिपो की बस संख्या: यू0के0-07-पीए-2878 का संचालन हरिद्वार से सहिया के लिये चला रहे थे।

शाम के समय लांघा रोड स्थित ब्रेकर के पास अत्यधिक जाम के कारण चालक द्वारा बस कच्चे में एक साइड उतार कर खडी की हुई थी, दूसरी साइड में वाहन कई लाइनों में चल रहे थे। तभी अचानक सामने से एक कार संख्या: यू0के0-07-ओटी-6433 के चालक द्वारा रोंग साइड से आकर बस के ठीक सामने लगा दी और कार के चालक द्वारा बस के चालक को बस को पीछे हटाने को कहा गया, किन्तु जाम के चलते बस चालक द्वारा बस को पीछे हटाने से मना कर दिया, जिसको लेकर कार सवार व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडे व हथियारों से लैस होकर रोडवेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट की गयी, जिससे बस का चालक तथा परिचालक दोनों घायल हो गये।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो/वीडियो तथा चश्मदीदों व स्थानीय व्यक्तियों के बयानो तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनाँक 21-08-2024 को घटना में शामिल तीन अभियुक्तों 01. तौहिद उर्फ मोबिन 02. आसिक तथा 03. आमिर को लांघा रोड़ से गिरफ्तार किया गया, घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।