इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर विवाद के बाद सरकार ने रखा पक्ष – Bhilangana Express

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर विवाद के बाद सरकार ने रखा पक्ष

DEHRADUN: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आज के एक राष्ट्रीय अखबार अखबार में छपे लेख का खंडन किया है।

उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से ही राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक पद पर राहुल की नियुक्ति की गई है। उनके ऊपर पूर्व में लगे आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी और अन्य एजेंसियां उन्हें क्लीन चिट दे चुकी है।