एलबीएस परिसर में एमटीएस कर्मचारी का शव पंखे पर झूलता मिला – Bhilangana Express

एलबीएस परिसर में एमटीएस कर्मचारी का शव पंखे पर झूलता मिला

*थाना मसूरी* DEHRADUN:

आज चौकी हैप्पी वैली, मसूरी में नियुक्त होमगार्ड कर्मचारी सुभाष द्वारा थाना मसूरी पर सूचना दी कि अनुकूल रावत पुत्र विपेद्र सिंह रावत उम्र 22 वर्ष द्वारा एलबीएस मसूरी में अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इस सूचना पर तत्काल थाना मसूरी से पुलिस बल पंचायतनामा मय कागजात घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि मृतक अनुकूल रावत ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगा रखीं है और दरवाजे पर अंदर से ताला लगा रखा है। उक्त दरवाजे को कारपेंटर के माध्यम से तुड़वाया गया और मृतक को नीचे उतारा गया जिसकी वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी की गई । मृतक उपरोक्त का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

मालूमात करने पर जानकारी हुई की मृतक अनुकूल रावत एलबीएस मसूरी में एमटीएस विभाग में कार्यरत थे। और अपने सरकारी आवास में अकेले रहते थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।घटना के कारणो की जांच की जाएगी।

*नाम पता मृतक*
*अनुकूल रावत सन ऑफ श्री विपेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम उफल्डा, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल उम्र 22 वर्ष*