हाथ से फिसलती दून की कानून व्यवस्था, पुलिस चौकी के सामने ही चली गोली

फ्लाईओवर के नीचे फायर करने वाले को लोगों ने दबोचा

तमंचे सहित पुलिस को सौंपा, हमलावर के साथियों की तलाश

DEHRADUN: वर्तमान हालातो में राजधानी देहरादून की कानून व्यवस्था पटरी से उतरती हुई नजर आ रही है। सड़कों पर हुड़दंग और बदमाशों के बुलंद हौसले राजधानी की शांत आबोहवा को बेचैन कर रहे हैं। इधर नगर के हालात ऐसे हो गए हैं कि बदमाशों को पुलिस का भी डर नहीं रह गया है जिसकी एक बानगी कल देर रात देहरादून आईएसबीटी पुलिस चौकी के ठीक सामने नजर आई. यहां आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने देसी तमंचे से फायर किया जिस भीड़ ने दबोच कर पहले उसकी पिटाई की और उसे तमंचा छीनते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. पहले इस घटना को लड़कियों से छेड़छाड़ से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन आज सुबह पुलिस द्वारा जारी किए गए अपने प्रेस नोट में छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया गया है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। लेकिन सोचने वाली बात यह है की देहरादून में क्या इसी प्रकार की कानून व्यवस्था के बीच आमजन जीवन संचालित होगा?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात लगभग 12:00 बजे चौकी ISBT पर सूचना मिली कि आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे किसी व्यक्ति ने फायर कर दिया है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही वहां मौजूद लोगों ने फायर करने वाले को दबोच लिया था जिसे तमंचे सहित पुलिस के हवाले किया गया।
गिरफ्तार किए गए युवक का नाम आयुष राठी पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश है। चौकी ले जाकर पूछताछ करने पर जानकारी हुई उक्त युवक isbt फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था वहां एक लड़का और एक लड़की का आपसी बातों को लेकर वाद विवाद हो रहा था, जिसमे ऑटो वाले व आसपास खड़े अन्य लोग लड़की की ओर से बीच बचाव करने लगे। शोर गुल सुनकर आयुष राठी भी मौके पर चला गया और बीच बचाव करने लगा तभी वहां खड़ी भीड़ ने आयुष राठी को लड़के का साथी समझ कर उसके साथ भी वाद विवाद किया व आयुष राठी पर हावी होने लगे जिस पर युवक ने बचाव में अपने पास रखा देसी कट्टा निकाल के हवा में फायर कर दिया।युवक द्वारा केवल हवाई फायर किया गया।पुलिस द्वारा जानकारी पर अज्ञात लड़की लड़की के आपसी विवाद का प्रकरण सामने आया। उपरोक्त अभियुक्त आयुष राठी को उससे अवैध देसी कट्टा बरामद होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पुलिस जांच में युवक द्वारा किसी लड़की को छेड़ने व बुजुर्ग को गोली लगने से संबंधित तथ्य की पुष्टि नहीं हुई। मात्र भागदौड में हल्की चोट मेडिकल में आयी है l

kuponbet
Kuponbet
bb marketing
betgaranti
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betpark
betnano
betnano
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betpark
betpark
betpark
grandpashabet
meritbet
betnano
betnano
betnano
betnano
betnano
betnano
grandpashabet
casibom
vaycasino
grandpashabet
ikimisli
ikimisli
betgar
betplay
vaycasino
bahislion
vaycasino
vaycasino
vaycasino
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet