
शराब माफिया के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ ने फिर करी बड़ी कार्रवाई 233 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना विकास नगर एवं थाना सहसपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ की टीम द्वारा की गई भारी मात्रा में शराब बरामद
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 के दृष्टिगत चुनावों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। वही अवैध शराब की तस्करी को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही थी जिसके बाद एसटीएफ उत्तराखंड को जानकारी मिली थी कि उत्तराखंड में होने जा रहे हैं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी मात्रा में हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़ से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में किए जाने की संभावना है।
आज प्रातः कुल्हाल बैरियर थाना विकासनगर पर उत्तराखंड एसटीएफ टीम द्वारा थाना विकासनगर की पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर एक हरियाणा नम्बर की पिकअप गाड़ी नंबर HR 61E 0364 को रोककर चेक किया गया तो उसके अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी, जिससे दो अभियुक्त रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडाना जिला भिवानी हरियाणा एवं आनंद पुत्र लखीराम ग्राम पोस्ट बड़गांव जिला करनाल हरियाणा को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामद पिकअप वाहन से 202 पेटी चंडीगढ़ हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि फतेहपुर,धर्मावाला थाना सहसपुर के निवासी विजयपाल के यहां उसने अवैध शराब का गोदाम बनाया हुआ ह और वही से वो इस शराब की सप्लाई देहरादून क्षेत्र के अन्य जगहों पर करता है। पकड़ी गई शराब को भी ये लोग विजयपाल को ही देने जा रहे थे। जिस पर एसटीएफ टीम द्वारा थाना सहसपुर पुलिस से संपर्क कर चौकी इंचार्ज धर्मावाला एवं चोकिंग चार्ज हरबर्टपुर को साथ लेकर विजयपाल पुत्र बनारसी लाल के घर पर छापा मारा तो वहां से 31 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ हरियाणा मार्का बरामद हुई है।
उपरोक्त दोनों स्थलों से कुल 233 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़,हरियाणा मार्क बरामद की गई है इन दोनों प्रकरणों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में *थाना विकास नगर और थाना सहसपुर पर दो अलग-अलग अभीयोग पंजीकृत किए गए हैं।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*
1- रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडाना जिला भिवानी हरियाणा |
2- आनंद पुत्र लखीराम ग्राम पोस्ट बड़गांव जिला करनाल हरियाणा |
3- विजयपाल पुत्र बनारसी लाल उम्र 49 वर्ष निवासी-ग्राम फतेहपुर,थाना सहसपुर|
बरामद का विवरण-
1- 233 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़,हरियाणा|
2- एक बोलेरो पिकअप वाहन |