देहरादून में इन स्थानों पर तीन दिन स्कूल रहेंगे बंद – Bhilangana Express

देहरादून में इन स्थानों पर तीन दिन स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद देहरादून के कुछ स्थानों पर 21 से 23 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। ये सभी स्कूल कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित है। इनमें ऋषिकेश, रायवाला, श्यामपुर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले स्कूल है।

शेष जनपद में स्कूल सामान्य दिनों की भांति चलेंगे।