
प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलो के साथ 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अभियुक्तों के कब्जे 2400 नशीले कैप्सूल हुए बरामद
नशीले कैप्सूलों को शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्रो, नशे के आदि व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था अभियुक्त
DEHRADUN: क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान दिनांक- 25/08/2025 को 01 नशा तस्कर को कुल 2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंट टाउन पर मु0अ0सं0- 66/2025, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त नशीले कैप्सूलों को वह सहारनपुर से फिरोज नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था, जिसे वह शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों तथा नशे के आदि व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
आशीष कुमार पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम शेरपुर, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उ०प्र०, हाल सी- 24 टर्नर रोड, थाना क्लेमेंट टाउन, जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष।
*बरामदगी:-*
1- 2400 प्रतिबंधित कैप्सूल Spas med Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules
2- वाहन संख्या- UK 07 FY 8490 स्कूटी