
ध्वस्त कानून व्यवस्था त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में वोटों की डकैती
सड़कों में गूंजे वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंजे
कैंट रोड में पुलिस बैरिकेडिंग में पुलिस से धक्का मुक्की
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता गिरफ्तार व रिहाभाजपा सरकार के बेदखल होने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा – करण माहरा
देहरादून: प्रदेश में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा बलात्कार व हत्या, आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में वोटों की डकैती जैसे मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार को पूर्णतया असफल बताते हुए भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत,कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक फुरकान अहमद , हरीश धामी, ममता राकेश, भुवन कापड़ी,लखपत बुटोला, वीरेंद्र जाती,सुमित हृदयेश,रवि बहादुर आदि नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विशाल जुलूस के रूप में राजभवन की ओर कूच किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए वोट चोर गद्दी छोड़, गुंडागर्दी की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी व आपदा पीड़ितों को न्याय दो के नारे लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के संचालन में राजपुर रोड होते हुए बहल चौक दिलाराम बाजार होते हुए कैंट रोड होते हुए राजभवन की ओर बड़ी। हाथीबड़कला पुलिस चौकी की बाद लगाए गए पुलिस बैरियर पर जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम पहुंचा तो वहां पहले से तैनात भरी पुलिस बल ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा समेत अनेक नेता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और बहुत सारे नेता व कार्यकर्ता सड़क पर धरने में बैठ गए और काफी देर तक राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी होती रही।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य की सरकार को हर मिर्च पर पूर्णतया असफल बताते हुए राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या के मामलों की बाढ़ आई हुई है और अफसोसनाक बात यह है कि इन मामलों में अधिकांश मामलों में भाजपा सरकार व पार्टी के दायित्वधारियों, पदाधिकारी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में राज्य निर्वाचन आयोग के साथ मिल कर भाजपा सरकार व पार्टी ने वोटों की डकैती की और प्रदेश को बिहार व उत्तरप्रदेश की तर्ज पर माफिया और अपराधियों का राज्य बना दिया। श्री माहरा ने कहा कि आज पूरा प्रदेश आपदा से घिरा हुआ है और राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है, प्रदेश की जनता आपदाओं से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है ऐसे में भाजपा नेता कुर्सी की लड़ाई में लगे हैं और एक दूसरे को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर रहे हैं।
श्री माहरा ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार को अब एक भी दिन सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है इसलिए आज कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल से प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने आए है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार की असफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा स्वास्थ्य कानून व्यवस्था व रोजगार जैसे सभी मुद्दों पर फिसड्डी साबित हुई है और इनको लगातार दो बार प्रदेश की जनता ने सरकार बनाने का बहुमत दिया किन्तु इन्होंने प्रदेश की जनता को निराशा के सिवाय कुछ नहीं दिया।
लगभग दो बजे भारी पुलिस बल के साथ सिटी मैजिस्ट्रेट व एसपी पुलिस ने बैरिकेडिंग में चढ़े व धरने पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू किया व लगभग डेढ़ सौ नेता कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां से साढ़े तीन बजे सभी को रिहा कर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हमारी अब लड़ाई आर पार की है और कांग्रेस अब सड़कों पर उतर कर और जनता के बीच जा कर भाजपा सरकार को आने वाले २०२७ के विधान सभा चुनावों में बेदखल करने के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाएगी।