दरोगा को गोली मारने वाले आरोपी ने देहरादून में कर ली आत्महत्या – Bhilangana Express

दरोगा को गोली मारने वाले आरोपी ने देहरादून में कर ली आत्महत्या

जनपद हरिद्वार में कल दरोगा पर दिनदहाड़े चलाई थी गोली 

दरोगा को एम्स में कराया गया है भर्ती जहां उसकी हालत स्थिर

हमलावर की सूचना दून के एक वकील  घर पर मिली

पुलिस को देख लाइसेंसी रिवॉल्वर से के लिया सुसाइड

देहरादून। जनपद हरिद्वार में कल शाम हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मारने वाले आरोपी ने आज देहरादून में आत्महत्या कर ली है।
आरोपी 28 वर्षीय सुनील कपूर को पुलिस की अलग-अलग टीम में घटना के बाद से ही तलाश कर रही थी और उसकी लोकेशन देहरादून के अपने एक रिश्तेदार के लक्ष्मण चौक स्थित घर में मिलने के बाद पुलिस ने वहां दबीश दी थी। पुलिस के पहुंचे ही दरोगा के हमलावर सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना से सनसनी फैल गई है और मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
शीघ्र इस संबंध में पाठकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कल हरिद्वार में हमले की सीसीटीवी फुटेज