एसएसपी अजय सिंह सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए – Bhilangana Express

एसएसपी अजय सिंह सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर मा० राज्यपाल, उत्तराखंड द्वारा एसएसपी देहरादून को राष्ट्रपति पदक से किया अलंकृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।

उत्तराखण्ड राज्य के 25 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान आज राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया।