भाजपा का हमला: कहा, पकड़ी गयी सोनिया गांधी की वोट चोरी, कांग्रेस छुड़वाए पद

वोट चोरी से ही 2014 मे गद्दी छोड़ने पर मजबूर हुई कांग्रेस: भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की रैली पर कटाक्ष कर कहा कि जनता ने तो कांग्रेस पार्टी को वोट चोरी पर ही 2014 से गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया है।
प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दिल्ली जाने पर बाध्य कांग्रेसियों से सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनकी सुप्रीमो सोनिया गांधी पर तो वोट चोरी का ताजा मामला न्यायालय में आया है।

उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह रैली अपने युवराज को गलत मुद्दे पर सही ठहराने की कांग्रेसी कोशिश है। क्योंकि जनता, आजादी से पहले से ही नेहरू, इंदिरा, राजीव, मनमोहन तक कांग्रेस पार्टी की वोट चोरी ही नही, डकैती भी भुगतती आई है। लिहाजा जैसे जैसे चुनाव प्रक्रिया में सुधार हुआ, नई नई तकनीकें आईं, कांग्रेस को बहुमत मिलना समाप्त हो गया था। आखिरकार जनता की अदालत ने कांग्रेस पार्टी को वोट चोरी के इल्जाम में ही 2014 से ही गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया हुआ है। जो आज SIR जैसी संवैधानिक प्रक्रिया पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं, उनकी सरकारों में ही 8 बार यह मतदाता सूची में सुधार की यह प्रक्रिया संपन्न हुई हैं।

उन्होंने हाल दिल्ली कोर्ट में शुरू हुए वोट चोरी के केस का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी 1983 में देश की नागरिक बनने से पहले ही मतदाता बनकर वोट डाल रही थी। इससे बड़ा वोट चोरी का प्रकरण और क्या हो सकता है। इनके नेता घर से वोटर कार्ड बनाते पकड़े जाते है, पार्टी खुलेआम मतदाता सूची में घुसपैठियों की पैरवी करती है, चुनाव आयोग को सबूत नहीं दे सकते हैं। उस पर सीनाजोरी ये कि वोट चोर गद्दी छोड़ पर राजनीति कर रहे हैं। जबकि सच है कि केंद्र में 2014 से जनता द्वारा गद्दी छुड़ाने के पीछे बड़ा आरोप वोट चोरी का अपराध ही है। यही मुद्दा महाराष्ट्र, हरियाणा और अब बिहार चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने उठाया, लेकिन जनता ने बुरी तरह नकार कर अपनी राय स्पष्ट कर दी है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सहानुभूति जताते हुए कहा, उनकी मजबूरी हो सकती है अपने युवराज की खुशफहमी को बनाए रखना। लेकिन प्रदेश की महान जनता को किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं है, कांग्रेस पार्टी की झूठ एवं भ्रम की राजनीति को लेकर। आज देश पीएम मोदी और प्रदेश सीएम धामी के नेतृत्व में विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लिहाजा विकास को अनुभव कर रही जनता, भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है।

kuponbet
Kuponbet
bb marketing
betgaranti
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betpark
betnano
betnano
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betpark
betpark
betpark
grandpashabet
meritbet
betnano
betnano
betnano
betnano
betnano
betnano
grandpashabet
casibom
vaycasino
grandpashabet
ikimisli
ikimisli
betgar
betplay
vaycasino
bahislion
vaycasino
vaycasino
vaycasino
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet