06 लाख रू0 मूल्य की 20.11 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा पाउडर हुआ बरामद

*अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 लाख रू0 मूल्य की 20.11 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा पाउडर हुआ बरामद*

*गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल*

*अभियुक्त के विरूद्ध चोरी, लूट, मादक पदार्थो की तस्करी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के लगभग 01 दर्जन अभियोग है पंजीकृत*

*DEHRADUN

कल रात विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों 01- जिशान पुत्र जाहिद को पुरानी ड्रिग्री कॉलेज रोड कॉलोनी के पास डाकपत्थर से 9.38 ग्राम अवैध स्मैक के साथ, 02- निसार पुत्र जमील को स्थान कुल्हाल पुल से भुरेसाह की मजार की ओर करीब 100 मीटर आगे से 01 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ एवं 03- फरमान पुत्र फारुक को आसन बैराज से कुंजा जाने वाले रास्ते पर 10.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के आधार पर तीनो अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्त फरमान कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कोतवाली विकासनगर पर चोरी, लूट, मादक पदार्थो की तस्करी, गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त फरमान पूर्व में मादक पदार्थोे की तस्करी तथा अन्य आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त निसार का भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- जिशान पुत्र जाहिद निवासी बडी मस्जिद के पास जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र – 29 वर्ष

2- निसार पुत्र जमील अहमद निवासी ढकरानी विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 53 वर्ष

3- फरमान पुत्र श्री फारुक निवासी कुंजा ग्रान्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 31 वर्ष

*बरामदगी:-*

01: अभियुक्त जिशान से 09.38 ग्राम अवैध स्मैक
02: अभियुक्त निशार से 1040 ग्राम अवैध डोडा पाउडर
03: अभियुक्त फरमान से 10.73 ग्राम अवैध स्मैक
*(बरामद मादक पदार्थों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 06 लाख रू0)*