Rishikesh के बाद देहरादून के व्यस्ततम क्षेत्र में युवती की गला काट कर हत्या

जहां कल ऋषिकेश में प्रेम प्रसंग में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी वही आज राजधानी देहरादून के कोतवाली क्षेत्र मच्छी बाजार में एक २३ साल की लड़की की हत्या गला काट कर कर दी गई।

बताया जा रहा है कि हत्यारे बाइक में आए थे और रास्ते में ही लड़की का गला काट दिया।

आज दिनांक 02-02-2026 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

*नाम/पता अभियुक्त*
आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष