ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाईयां बनाने व बेचने वाले गिरोह के 03 और सदस्य आये एसटीएफ के शिकंजे में

>*उत्तराखण्ड में चल रहे नकली दवा के कारोबार पर एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राईक जारी।*
> *एसटीएफ द्वारा इस अभियोग वर्तमान तक 16 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया जा चुका है।*

नकली दवाईयों वाले गैंग की धरपकड हेतु कार्यवाही करते हुवे विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हूबहू नकल कर नकली दवाईयों को तैयार कर बाजार में विक्रय करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

मामले में एसएसपी एसटीएफ श्री अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01.06.2025 को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्त्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिस सम्बन्ध में थाना सेलाकुई जनपद देहरादून में अभियोग पंजीकृत है।

एसटीएफ टीम के लिए ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाई बनाने व बाजार में विक्रय करने वालों की तलाश कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करना एक चुनौती बना हुआ है। इस अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नवीन बसंल उर्फ अक्षय पुत्र महावीर प्रसाद बंसल निवासी भिवाडी राजस्थान ने अभियुक्त 1. नरेश धीमान, 2. लोकेश गुलाटी, 3. मोहतरम अली से ब्रांडेड कम्पनी की नकली दवाईयां कय कर बाजार में विक्रय किया गया है एवं अभियुक्त नवीन बसंल उर्फ अक्षय के नकली दवाईयों के संगठित अपराध में सहयोग किया गया। जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग से अभियुक्त अभियुक्त 1. नरेश धीमान, 2. लोकेश गुलाटी, 3. मोहतरम अली को दिनांक 17.02.2026 को उनके घर रूडकी व देवबन्द में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण से पूर्व में बरामदगी का विवरणः 263 कि०ग्रा पैरासिटामोल, 2490 कि0ग्रा० जिंक पाउडर व पैरासिटामोल 5000 टेबलेट व oxalgin-dp 16200 टेबलेट बरामद।
उत्तराखण्ड राजकीय लैब जॉच में उपरोक्त समस्त दवाईयों व निर्माण साम्रगी के सैंपल व पैकिंग मैटिरियल नकली पाया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण*
1-नरेश धीमान पुत्र सतीश कुमार नि0 734 मकतूलपुरी रूडकी जनपद हरिद्वार।
2-लोकेश गुलाटी पुत्र खेम चन्द गुलाटी निवासी म०नं० 84 गली नं0 02. रामनगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार।
3-मोहतरम अली पुत्र मुशरफ अली निवासी मौहल्ला पठानपुरा, भायला रोड थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।