
*जेल से बाहर आते ही कि घटना, पुलिस ने फिर पहुँचाया सलाखों के पीछे*
*बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 03 स्कूटी हुई बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, पूर्व में भी वाहन चोरी की घटनाओ में जा चुका है जेल*
*कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया था अभियुक्त*
*अभियुक्त के विरुद्ध चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग है पंजीकृत*
1- वादी श्री शिवम पुत्र गोपाल सिंह निवासी बनियावाला द्वारा थाना बसंतविहार पर सूचना दी की अज्ञात चोर द्वारा विजय पार्क श्रीरामपुरम से उनकी गाड़ी एविएटर संख्या Uk07Z 0295 को चोरी कर लिया है।
2- दिनांक 19 मार्च 26 को गणेश कुमार पुत्र श्री चंद्रपाल निवासी 87 विवेक विहार विजय पार्क द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 18 मार्च 26 को अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK 07 AN 4679 को चोरी कर लिया है।
3- वादनी श्रीमती शहनाज पत्नी एहसान अहमद निवासी 23 श्री देव सुमन नगर देहरादून ने अज्ञात चोर द्वारा श्री देव सुमन नगर से उनकी स्कूटी संख्या UK 07AA 2979 चोरी करने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना बसंतविहार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।
लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत उनके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना बसंत विहार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तीनों मुकदमों के घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 95 सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा अज्ञात चोर के संबंध में जानकारी हासिल की गई। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के क्रम में दिनांक 20 मार्च 26 को रात्रि में पुलिस टीम द्वारा चाय बागान हरबंस वाला खंडहर के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति को संदिग्धता के आधार पर रोका गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम सुदन थापा पुत्र संत बहादुर थापा निवासी मकान नंबर 321 फेस सेकंड वसंत विहार देहरादून बताया तथा गाड़ी के कागजात मांगने पर वह कागजात नहीं दिखा पाया।
संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की गई उक्त व्यक्ति द्वारा उक्त वाहन को कुछ दिन पूर्व बसंत बिहार क्षेत्र से चोरी करना बताया गया, साथ ही बसंत बिहार क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से 02 अन्य दोपहिया वाहनों को भी चोरी करने की बात बताई गई, जिसे अभियुक्त द्वारा चाय बागान के पास खंडर में छुपा कर रखा गया था, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर खंडर से बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी वाहन चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद अभियुक्त द्वारा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विजय पार्क क्षेत्र से 03 स्कूटीयो UK 07 AN 4679, UK 07Z 0295 तथा Uk07AA 2979 को चोरी किया था, जिन्हें अभियुक्त बेचने की फिराक में था।
गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है जो अकेले ही वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में भी वाहन चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध जनपद के अलग-अलग थानो में वाहन चोरी के 16 अभियोग पंजीकृत है।
*नाम पता अभियुक्त :-*
सुदन थापा पुत्र संत बहादुर थापा निवासी 321 फेस सेकंड वसंत विहार, देहरादून, उम्र 25 वर्ष
*बरामदगी वाहन*
1- UK07AN 4679 स्कूटी
2- UK07Z 0295 स्कूटी
3- Uk07AA 2979 स्कूटी