ऑपरेशन प्रहार: शातिर चोर चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़

*पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल*

*शातिर बदमाश पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार,

*घटनास्थल पर अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज

*कोतवाली डोईवाला*
ऑपरेशन प्रहार के तहत मध्य रात्रि पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 के पीली कोठी, हर्रावाला मे घूमने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर चौकी हर्रावाला मे नियुक्त कर्म0गण मौके पर पहुंचे, तो उक्त सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 का चालक पुलिस कर्म0गण को देखकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा तथा पुलिस चौकी हर्रावाला के पास बैरियर पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त कार को रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु चालक द्वारा रूकने के बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से हरिद्वार की ओर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया।

संदिग्ध वाहन के तेजी से हरिद्वार की ओर जाने के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त कार चालक का वाहन कुआंवाला से करीब 01 कि0मी0 आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे NH के बोर्ड से टकरा गया और वह पास ही जंगल की ओर भागा तथा उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गयी, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । आरोपी से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ बताया, अभियुक्त को तत्काल मौके से उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया।

घायल अभियुक्त के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त कोतवाली डोईवाला मे पंजीकृत मु0अ0स0 74/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस तथा थाना रानीपोखरी मे मु0अ0स0 15/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस मे वांछित था, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी आर्मस एक्ट आदि अपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने तथा अवैध तमन्चा बरामद होने पर कोतवाली डोईवाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।