
*”ऑपरेशन प्रहार“
*स्पा संचालक का पुलिस अधिनियम में चालान कर स्पा सेंटर को कराया बंद*
*बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में कार्य कर रही 05 महिलाओं के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही*
*अपने मकान में बिना सत्यापन के उक्त महिलाओं को किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरूद्ध भी पुलिस एक्ट में की कार्यवाही।*
आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत आज कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में संचालित हालीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में 05 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं के विरूद्ध 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई तथा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालिका का धारा 83 पुलिस अधि0 में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया।
इसके अतिरिक्त उक्त महिलाओ को बिना सत्यापन के अपने मकान मे किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरूद्ध भी 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई।
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।