
*हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों पर किया था हाथ साफ*
*03 शातिर चोर गिरफ्तार 25 लाख से अधिक के सोने-चॉदी आभूषण व बर्तन बरामद*
*एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत*
5 मई को मनोज कुमार जोशी पुत्र श्री गोपाल दत्त जोशी हरिपुर मोतिया (निकट हरिपुर जमन सिंह इण्डर कालेज) पोस्ट देवलचौड़ रामपुर रोड (हल्द्वानी) जिला नैनीताल द्वारा तहरीर दी गया कि दि0 1-5-2026 को अपने आवास, हरिपुर मोतिया पोस्ट देवलचौड़ रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल से कोटाबाग गया हुआ था, रात्रि 8.40 बजे के मध्य चोरो द्वारा मेरे घर चोरी की गयी जिसमें मेरा *सोना व चाँदी के आभूषण चोरी* कर लिया गया है। इसी तरह लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी पूरन पुर कृष्णा पुरम मुखानी द्वारा लॉक तोडकर घर के अन्दर से 4000 रूपये, घड़ी, हेलमेट व पायल चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।
कोतवाली हल्द्वानी एवं मुखानी की संयुक्त गठित टीम द्वारा 02 लोग हो संदिग्ध अवस्था में हरिद्वार के नम्बर की बाईक से घूम रहे थे गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी/तलाश करते हुए आज बेल बाबा मंदिर के पास हल्द्वानी से मय चोरी के माल सहित 03 अभियुक्तगण प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु एवं गुरविन्दर को गिरफ्तार* कर उनके *कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद* किया गया। अभियुक्तगणों के समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपियों ने बताया कि वो नैनीताल घूमने आये थे, वापसी में हल्द्वानी टीपी नगर क्षेत्र में होटल में रूके थे तथा रात को बन्द घरों की रैकी करने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
*1- प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप* पुत्र परवीन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम घोसीपुरा, सपेरा बस्ती चौकी, फेरूपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार.
*2- गुरविंदर* पुत्र देवीचंद निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।
*3- रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु* पुत्र, संतोषनाथ निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष
*तीनों अभियुक्तों के कब्जे से बरामद माल (25लाख लगभग)*
सफेद धातु के 01 कटोरा, 03 पायल के जोड़े, 07 बिछुवे, 03 धागुला, 01 कमरबन्द, 01 पीली धातु का कटोरा एवं प्लेट, 01 हार, 01 चैन, 03 मंगलसूत्र, 03 टिक्की चोटी, 01 जोड़ी कान के टॉप्स, 15 दाने पीली धातु, 02 चोकर, 03 अंगूठी, 18 दाने पौची के, 01 दाना छोटा पीली धातु, 02 टिक्की मंगलसूत्र, 02 दाने मंगलसूत्र, 04 कुण्डे मंगलसूत्र
*अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहासः-*
अभियुक्त गुरविन्दर के विरूद्ध 1- एफआईआर न0-101/26 चालानी थाना रायपुर
02- एफआईआर न0-57/2026 धारा 305बी/331बी/317(2) चालानी थाना डोईवाला
अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है