हेम भट्ट के “अपहरण” पर पुलिस ने खोला राज, कहा संदिग्धता में है सहयोगी, तड़के कार्रवाई पर भी उठे सवाल – Bhilangana Express

हेम भट्ट के “अपहरण” पर पुलिस ने खोला राज, कहा संदिग्धता में है सहयोगी, तड़के कार्रवाई पर भी उठे सवाल

पत्रकार हेम भट्ट के अपहरण की संभावनाओं से परे रायपुर पुलिस ने इस गिरफ्तारी बताया है और कहा है कि ₹25000 के एक इनामी व्यक्ति का सहयोग करने में संदिग्धता के आधार पर उन्हें पूछताछ हेतु बिलाया गया है।

हालांकि जिस प्रकार से सुबह तड़के पुलिस ने उन्हें उनके परिवार के सामने जबरन एक आपराधिक तरह घर से उठाया उससे पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अभी तक इस मामले को हेम भट्ट द्वारा एक विधायक का इंटरव्यू लेने के बाद गायब होना बताया जा रहा था लेकिन अब रायपुर पुलिस ने वास्तविकता की पुष्टि कर दी है।

पुलिस के अनुसार 20000 का इनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी जिसको रायपुर थाने द्वारा अरेस्ट किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा मैं जेल मे है,जिस पर करीब 26 से अधिक धोखाधड़ी के अभियोग जनपद के विभिन्न थानो में दर्ज हैं व दो दर्जन से अधिक चेक बाउंस के मुकदमे विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। अभियुक्त प्रदीप सकलानी नेहरू कॉलोनी के तीन मुकदमो मे व एक रायपुर के मुकदमे में वांछित था अभियुक्त प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचको को पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गई जिनके द्वारा धोखाधड़ी में उसको सहयोग किया गया व पुलिस से बचने के लिए व मामला रफा दफा करने के लिए लगातार प्रदीप सकलानी के संपर्क में थे ऐसे सभी संदिग्ध व्यक्तियों को लगातार पूछताछ हेतु थाने बुलाया जा रहा है।

इसी कार्रवाई के क्रम में हेम भट्ट जिसका नाम प्रदीप *सकलानी द्वारा विवेचकों को बताया गया उनको भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है*