
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और जरूरी टिप्स दिये।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोक सभा और विस चुनावों मे ऐसे बूथ जहाँ पर पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा उसे लेकर एक टीम गठित की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य दो दो दिन के प्रवास पर उन क्षेत्रों मे जाकर उस विधान सभा के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे और बूथ पर भी बैठक करेंगे। कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त माह मे सभी विस क्षेत्रों मे दौरा करेंगे। सभी प्रभावशाली सदस्यों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने के लिए भी रणनीति बनाई जायेगी।
भट्ट ने जानकारी दी कि चूंकि हमारी चुनाव योजना, पूरी बूथ आधारित होती है और उसी विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने हमें बैठक आवश्यक मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर बूथ प्रबंधन को हमें कैसे और बेहतर तथा प्रभावी बनाना हैं। ये पूरी बैठक विधानसभा में हैट्रिक लगाने को लेकर रणनीति पर केंद्रित रही। विशेषकर पूर्व के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिन बूथों को हम जीत नहीं पाये, विशेषकर उनको लेकर हमें टीम बनानी है।
बैठक में तय हुआ है कि कोर कमेटी के सभी सदस्य दो दिन एक विधानसभा में प्रवास करेंगे। जून, जुलाई अगस्त में होने वाले इस प्रवास में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य संबंधित विधानसभा कोर कमेटी से संवाद करेगी और बूथ पर जाकर जमीनी रणनीति बनाएगी। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं का फीड बैक लेकर सरकार को निराकरण के लिए सुझाव देगी। शीघ्र ही रणनीति बनाते हुए कमेटी सदस्यों के प्रभावो के अनुशार विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि देवतुल्य जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जीत की हैट्रिक का इतिहास रचेगी। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ उन्होंने संगठन की प्रदेश कोर कमेटी और मंत्री समूह की बैठक लेकर 27 में जीत का मूल मंत्र देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम उत्तराखंड आगमन पर उनका भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-दमौ, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समूचा कार्यालय परिसर गूंजता रहा।
अपने प्रवास के पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम से प्रदेश संगठन कोर कमेटी बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों पर मंथन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन किया। उसके बाद मंत्री समूह की बैठक लेकर प्रदेश सरकार के कार्यों और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वहन को लेकर अलग अलग विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र और राज्य सरकार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत समीक्षा की। श्री नबीन ने कहा, “हमारी अगली परीक्षा है 2027 के विधानसभा चुनाव। बेशक हमारी इस चुनावी परीक्षा को लेकर तैयारी भी पूरी है, लेकिन हमें अपनी इन कोशिशों को अधिक तेज करते हुए अपने ही चुनावी रिकॉर्ड को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करना है।
आज उत्तराखंड छोटा राज्य होने के बावजूद विकास के मिर्ची मोर्चे पर बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा है। केंद्र की तरह हमारी प्रदेश की सरकार भी सही दिशा और सही गति से काम कर रही है, ये कार्य और उपलब्धियां नीचे तक सही तरीके से पहुंचे तो हमें तीसरी बार नए रिकॉर्ड के साथ कमल खिलाने से कोई रोक नहीं सकता है।