बीस हजार का फरार इनामी गिरफ्तार, सर पर बेस बाल के डंडे से किये थे कई वार – Bhilangana Express

बीस हजार का फरार इनामी गिरफ्तार, सर पर बेस बाल के डंडे से किये थे कई वार

*हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*मामूली विवाद में अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से एक व्यक्ति के सर पर बेस बाल के डंडे से किये थे कई वार*

*गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था अभियुक्त, असम भागने की थी तैयारी*

*अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 20 हजार रूपये का इनाम किया था घोषित*

*अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना मे प्रयुक्त बेस बॉल का डंडा किया गया बरामद*

बुजुर्ग के सिर पर बेसबॉल के डंडे से हमला करने केबाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण में कीर्ति मौर्य पुत्री श्री सुशील मौर्य निवासी: एकता विहार, अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक: 19-05-26 की रात्रि हिमांशु डंगवाल नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर उनके पिता सुशील मौर्य पर लोहे की राड व बेस बाल के डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उन्हें मरणासन्न अवस्था छोडकर वे सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गये। घटना में गम्भीर रूप से घायल सुशील मौर्य को उनके द्वारा तत्काल उपचार हेतु जौलीग्रांट हास्पिटल ले जाया गया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं।

गठित टीम द्वारा घटना में शमिल मुख्य अभियुक्त हिमांशु डंगवाल की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु अभियुक्त हिमांशु अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20 हजार रू0 के ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा कल रात्रि आईएसबीटी क्षेत्र से प्रकरण में फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी निशानदेही पर अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये बेसबाल के डंडे को बरामद किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया घटना के बाद से ही पुलिस से बचने के लिये वह लगातार इधर- उधर छिप रहा था तथा आज आईएसबीटी से अपने ससुराल असम भागने तैयारी में था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू पुत्र स्व० श्री राजेंद्र प्रसाद निवासी निकट माता मंदिर अजबपुर कला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 43 वर्ष