अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग

*SSP देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग*

*समस्त अधिकारी क्षेत्र में मौजूद रह कर चैकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का ले रहे जायजा*

*पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान*

*अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग*

देहरादून पुलिस द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस चेकिंग शुरू की गई हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा समस्त अंतर्जनपदीय/ अंतरराज्यीय बैरियर व आंतरिक मार्गों पर बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग भी देर रात तक चलती रही।