
*घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में शामिल 02 विधि विवादित किशोरों को लिया संरक्षण में ।*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटी गई मोटर साइकिल को किया बरामद* ।
अंकित कुमार पुत्र सतीश लाल निवासी भंडारी बाग लक्खीबाग देहरादून ने थाना डालनवाला पर कल आकर लिखित तहरीर दी कि 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ मारपीट गाली गलौच कर उनकी मोटर साईकिल सं0: यू0के0-07-एचके-1847 को लूट कर ले गये।
कार्रवाई करते हुए परिणाम स्वरूप दिनांक 24-06-26 को चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर 03 युवक आते दिखाई दिये जो पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगे। अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड कर पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा अपना नाम कुलदीप पुत्र शंभू प्रसाद बताया गया। शेष दोनो युवक विधि विवादित किशोर थे।
अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटी गई बाइक बरामद करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दोनो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- कुलदीप पुत्र शंभू प्रसाद निवासी अपर आदर्श कॉलोनी नियर 06 नम्बर पुलिया रायपुर उम्र-25 वर्ष
2- दो अन्य विधि विवादित किशोर (संरक्षण में)
*बरामदगी:*
1-घटना में लूटी गई होंडा मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एचके-1847