
देहरादून: लोक सभा में नेता विपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून के बन्नू स्कूल प्रांगण में आगामी १७ जुलाई को आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा घिसा पिटा कार्यक्रम बताया जाना केवल शर्मनाक नहीं बल्कि भाजपा का बौद्धिक दिवालियापन है।
एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश भर में युवा एवं छात्र वर्ग में फैली निराशा व अवसाद जो शिक्षा प्रणाली, परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक, नकल के कारण पैदा हुआ है उसके बारे में सीधा संवाद करने आ रहे हैं। नीट परीक्षा पेपर लीक व पेपर कैंसिल होने से दुखी उन सत्ताईस परिवारों की पीड़ा बांटने आ रहे हैं जिन्होंने निराशा व अवसाद में आत्महत्या कर ली।
उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि क्या वे देहरादून की रिया थापा के परिजनों से मिलने गए उनकी पार्टी का कोई नेता या सरकार का कोई नुमाइंदा गया उनका हाल जानने। किंतु आज राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं छात्र युवाओं से संवाद करने तो वे इसे घिसा पिटा कार्यक्रम बता रहे हैं जो अति शर्मनाक है।