
*विक्रम हत्याकाण्ड में पांच आरोपी अभी भी फरार
देहरादून के चर्चित सिल्वर सिटी के पास हुए विक्रम हत्याकांड को लगभग 6 माह का समय होने को है और अभी भी घटना से संबंधित पांच अभियुक्त पुलिस को चकमा देने में सफल साबित हुए हैं। तमाम कोशिश करने के बाद भी इन पांच अभियुक्तों तक पुलिस के हाथ में नहीं पहुंच पाए हैं और हर तरफ से निराश होने के बाद आखिरकार इन फरार पांच आरोपियों पर दो-दो लाख रुपए के इनाम घोषित कर दिए गए हैं।
13 फरवरी को डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी में पुरानी रंजिश को लेकर विक्रम शर्मा की तड़के हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद जनपद देहरादून की कानून व्यवस्था और गंभीर सवाल आ खड़े हुवे थे। यहां तक कि शासन को देहरादून के ssp तक बदलना पड़ा।
इधर लगभग छह माह से हत्या में फरार चल रहे 05 अभियुक्तों पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा 02-02 लाख रू0 का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में कोतवाली डालनवाला पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा पूर्व में 01 लाख के ईनामी अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनसे पूछताछ व विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में वांछित चल रहे पांचो अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये थे।
*विवरण वांछित/ईनामी अभियुक्त:-*
1- आकाश कुमार प्रसाद पुत्र श्री अरूण कुमार प्रसाद निवासी: बजरंग टेकरी, बागबेडा, जमशेदपुर, जुगलसाई, जिला: सिंहभूमि, झारखण्ड
2- जितेन्द्र कुमार साहू, पुत्र श्री मुन्ना साहू, निवासी: उलिडीह टांक रोड, ग्रा0 व पो0 मांगो जिला पूर्वी सिंहभूमि, झारखण्ड
3- अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा पुत्र श्री अरूण वर्मा निवासी: थाना रोड टंगरा टोली लोहरदंगा, झारखण्ड
4- आशुतोष कुमार सिंह, पुत्र श्री उपेन्द्र कुमार सिंह निवासी मकान नम्बर: 65 आ0पी0 पटेल स्कूल रोड जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम, झारखण्ड
5- विशाल सिंह पुत्र श्री सुभाष सिंह निवासी- गाराबासा बागबेडा, जमशेदपुर, जिला सिंह भूम, झारखण्ड