“द हर्मिटेज अकादमी” में संस्कृत भाषा पर एकदिवसीय व्याख्यान का आयोजन

द हर्मिटेज अकादमी, नथुवावाला, देहरादून स्कूल में संस्कृत भाषा पर एकदिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया।

DEHRADUN: द हर्मिटेज अकादमी, नथुवावाला, देहरादून में डॉ. आनन्द जोशी (सहायक प्राध्यापक, संस्कृत विभाग, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, डोईवाला, देहरादून) द्वारा संस्कृत विषय पर एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान आयोजित किया गया।
अपने व्याख्यान में डॉ. जोशी ने संस्कृत भाषा की प्राचीनता, वैज्ञानिकता तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि ज्ञान, दर्शन, साहित्य, विज्ञान एवं जीवन-मूल्यों की अमूल्य धरोहर है। संस्कृत भारतीय ज्ञान-परंपरा का आधार है, जो मानव जीवन को नैतिकता, विवेक और आध्यात्मिक दृष्टि प्रदान करती है।