प्लास्टिक के प्रयोग से मानव तथा पशु पक्षियों पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभाव पर मंथन

देहरादून:  जानकी मंडप सभागार धर्मपुर में श्रीमती राजेश्वरी semwal शिक्षण संस्थान प्रमुख पर्यावरण महानगर देहरादून के आह्वान पर पर्यावरण पर कल एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महापौर देहरादून सौरभ थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में सिंगल यूज़्ड प्लास्टिक के पर्यावरण, मानव तथा पशु पक्षियों पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभाव का विस्तृत रूप से उपस्थित जनता को अवगत कराया और भविष्य में इनको इस्तेमाल न करने का अनुरोध किया. इस मौके पर उपस्थित पार्षद गणों ने भी अपने विचार रखे मुख्य रुप से सोहन सिंह रौतेला व अन्य पार्षदों ने भी अपने विचार रखे. श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल , जगदंबा नौटियाल, विनोद नौटियाल, आदि पर्यावरण प्रेमियों द्वारा अपने अपने विचार रखे

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती राजेश्वरी द्वारा महापौर, पार्षद गणों तथा उपस्थित जनता का धन्यवाद किया.