
HARIDWAR: कल रात हरिद्वार में एक शिव भक्त की कावड़ खंडित होने एवं उसके लिए एक उत्तराखंड पुलिस के एक कांस्टेबल को जिम्मेदार मानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस का पक्ष रखा गया है जिसमें दावा किया गया है कि जिस कांस्टेबल पर शराब पीने का आरोप लगाया गया है उनका मेडिकल करने पर पुष्टि नहीं हो पाई है।
एसपी सिटी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है और यही उम्मीद वह शिव भक्तों व आम नागरिकों से भी करती है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि बिना सत्यता एवं पुष्टि किए हुए बरामद जानकारी को आगे बढ़ाने से बचना चाहिए।