करवा चौथ पर मेंहदी लगवाने को उमड़ी महिलाओं की भीड़ – Bhilangana Express

करवा चौथ पर मेंहदी लगवाने को उमड़ी महिलाओं की भीड़

करवा चौथ पर देहरादून के बाजार रौनक से भरे हुए नजर आ रहे हैं तो वही अन्य क्षेत्रों में भी बाजारों में भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। कई स्थानों पर मेहंदी लगाने के स्टॉल लगाए गए हैं महिलाओं की अच्छी खासी भेद देखी जा रही है।


अजबपुर कला क्षेत्र में स्थित मंडल ज्वैलर्स द्वारा भी अपने ग्राहकों के लिए निशुल्क मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई है जहां कल से ही मेहंदी आर्टिस्ट द्वारा ग्राहकों को निशुल्क मेहंदी लगाई जा रही है। आज भी सुबह से मंडल ज्वैलर्स में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली जहां शाम तक महिलाएं अपनी बारी की प्रतीक्षा में देखी गई।
जनपद के अन्य हिस्सों में भी विभिन्न स्थलों पर मेहंदी आर्टिस्ट ने अच्छी खासी कमाई हासिल की तो वहीं कुछ ज्वेलर्स ब्यूटी पार्लर संचालकों द्वारा अपने ग्राहकों के लिए मेरी लगाने की खास व्यवस्थाएं भी की गई थी।