आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को राष्ट्रपति का पुलिस पदक – Bhilangana Express

आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 6 पुलिस अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जा रहा है।

इसके अलावा
दल सिंह तोमर पुलिस उपाधीक्षक जनपद चमोली
नंदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय
गणेश लाल पुलिस उपाधीक्षक जनपद पौड़ी
महेश चंद्र चंदोला निरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय एवं
रमेश चंद्र भट्ट उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी जनपद चंपावत
को उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा.

यह सभी पदक गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को अलंकृत किए जाएंगे।