
09 लाख रु० अनुमानित कीमत की 30.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध की जा रही चौतरफा कार्यवाही से घबराकर महिला नशा तस्कर ने मा० न्यायालय में किया था सरेंडर
DEHRADUN: दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान ले दौरान वसीम उर्फ तोता तथा शहजाद उर्फ सोनू को कुल 30.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त थाना सेलाकुई में पूर्व से पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियोग से प्रकाश में आई अभियुक्ता रीना का पुलिस द्वारा न्यायालय से पीसीआर प्राप्त किया गया है , जिससे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा की जा रही चौतरफा कार्रवाई से घबराकर अभियुक्ता द्वारा मा० न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त वसीम उर्फ तोता गांव में परचून की दुकान चलाता है तथा शहजाद उर्फ सोनू मजदूरी का कार्य करता है, दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उनके द्वारा सेलाकुई के आद्यौगिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों तथा आस-पास के शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को नशा बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाई। जिसके तहत उनके द्वारा 01: तस्लीम निवासी रामपुर 02: वसीम निवासी मिर्जापुर सहारनपुर 03: बिलाल निवासी कुंजविहार, 04: जीशान निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर तथा 05: शाहबाज निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर से उक्त अवैध स्मैक खरीदी गयी थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पश्चात से ही प्रकाश में आये उक्त पांचो अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*बरामदगी:-*
30.33 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत लगभग 09 लाख रू0)*