Helping Hand Foundation ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर,

देहरादून। Helping Hand Foundation द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्वास्थ्य जाँच का लाभ उठाया।

इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों की स्वास्थ्य जाँच की तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गई।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में आए लोगों ने Helping Hand Foundation के इस प्रयास की सराहना की।

संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

Team:

डॉक्टर जसदीप सिंह एमबीबीएस एमडी अमृतसर

डॉक्टर रेणुका अगरवाल गायनेकोलॉजिस्ट देहरादून

डॉ एसके शर्मा बीपी एमपीटी न्यूरो देहरादून