
*नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा*
*अवैध शराब/मादक पदार्थो के साथ 03 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में*
*अभियुक्तों के कब्जे से 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 06.10 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद*
DEHRADUN: आज डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों, लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास से अभियुक्त सुरेश चन्द पुत्र स्व0 नरोत्तम चौसाली को 288 पव्वे (6 पेटी) IMPERIAL BLUE WHISKY अंग्रेजी शराब तथा लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से अभियुक्त अमन कश्यप पुत्र श्री सेवाराम को 06.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब तस्करी मे प्रयुक्त किये जा रहे वाहन ऑल्टो कार सं0- UK07-BJ-7472 को सीज किया गया।
वहीं ऋषिकेश पुलिस द्वारा परशुराम चौक से आगे पुरानी चुंगी की तरफ जाने वाली सडक पर आकास्मिक चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजकुमार को 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया।