हमले में घायल व्यक्ति ने पांच दिन बाद तोड़ा दम, आरोपी पहले ही गिरफ्तार – Bhilangana Express

हमले में घायल व्यक्ति ने पांच दिन बाद तोड़ा दम, आरोपी पहले ही गिरफ्तार

DEHRADUN: 23 मई को वादी सोमदत्त शर्मा पुत्र दयानन्द शर्मा, निवासी टर्नर रोड देहरादून द्वारा थाना कोतवाली पटेलनगर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित दिलवर थापा को जान से मारने की नियत से उन पर हमला किया था, जिसमें पीडित दिलवर थापा गम्भीर रुप से चोटिल हो गया, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर में मामला पंजीकृत किया गया था, जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त नदीम पुत्र शऱीफ निवासी टपरी कला सहारनपुर उ0प्र0 हाल पता झीवारेडी, पो0- कारबारी ग्राण्ट, पटेलनगर, देहरादून को दिनाँक 27/05/2025 को गिरफ्तार किया गया था।

घटना में घायल दिलावर थापा की आज दिनांक 29/05/2025 को दून अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जिसमें उपरोक्त मुकदमें में धारा 109/115 BNS को हत्या की धारा 103 BNS में तरमीम किया गया है।