बरामद अवैध ड्रग्स के साथ किया दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार, काफी समय से चोरी छुपे कर रहे थे चरस तस्करी का काम

. *STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दमुआढुंगा थाना काठगोदाम क्षेत्र में काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए की गयी 05 किलो 02 ग्राम चरस की बरामदगी

बरामद अवैध ड्रग्स के साथ किया दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार, काफी समय से चोरी छुपे कर रहे थे चरस तस्करी का काम।*

बरामद चरस  की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए।*

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है ।

इसी क्रम में उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो अभियुक्तों से कुल 05 किलो 02 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।।

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे जनपद बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे फिर उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे। STF द्वारा अभियुक्त गण के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।।

*गिरफ्तार अभियुक्त गण -*
1- प्रवीण आर्य पुत्र कुशल राम निवासी दमुआढुंगा,थाना काठगोदाम,नैनीताल
2-बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह पंचायत घर हल्द्वानी,नैनीताल।मूल निवासी बागेश्वर