पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान,दो को किया पत्रकार रत्न उपाधि से विभूषित – Bhilangana Express

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान,दो को किया पत्रकार रत्न उपाधि से विभूषित

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉक्टर रवींद्र पुरी महाराज ने किया पत्रकारों का सम्मान।

देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन (आईसना) के तत्वावधान में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दो वरिष्ठतम पत्रकारों को पत्रकार रत्न उपाधि से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट महंत डॉक्टर रविंद्र पुरी महाराज ने ललितेंन्द्र नाथ और गुलशन नैय्यर को पत्रकारिता रत्न उपाधि युक्त अभिनंदन पत्र, पटका रुद्राक्ष माला और मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए महंत डॉक्टर रविंद्र पुरी ने कहा संत समाज और पत्रकार बंधुओं,आज पत्रकारिता दिवस पर आप सब को बहुत शुभकामनाएं,पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और संत समाज का भी सजग प्रहरी रहा है, लेकिन आज सोशल मीडिया डराने वाली नीति पर काम कर रहा है जो कष्ट दायक है।
आपकी लेखनी सत्य, धर्म और राष्ट्रहित की रक्षा का माध्यम बने, खबरें निष्पक्ष हों, और समाज को जागरूक करने तथा समाज को जोड़ने वाली हों, तोड़ने वाली नहीं चाहिए।
उन्होंने आइसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह टोनी का भी सम्मान करते हुए सिख धर्म के बलिदानों और कृतित्व को स्मरण किया।

महंत डॉक्टर रविंद्र पुरी महाराज ने आईसना के प्रदेश महामंत्री सोमपाल सिंह के आइसना के प्रति समर्पित भाव की प्रशंसा की , उन्होंने कहा संतों का आशीर्वाद सदा आपके साथ है आप सत्य के मार्ग पर निर्भय होकर चलें।

आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरदीप सिंह टोनी ने आइसना के पत्रकार हितों में किये जा रहे कार्यों और संगठन की विश्वसनीयता पर प्रकाश डालते हुए कहा संगठन के दो सदस्य पीसीआई में और दो सदस्य उत्तराखंड सरकार की समितियों में नामित होना कोई साधारण बात नहीं है।

कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्र नेता विवेकानंद खंडूरी ने पत्रकारों की समस्याओं और हालात पर चर्चा की।

वरिष्ठ पत्रकार बीडी शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, उसके विकास और वर्तमान समय पर चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती शशि शर्मा ने की अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा पत्रकारिता का दो सौ वर्षो का मिशन से होकर प्रोफेशन तक पहुंचा सफर एक लम्बा इतिहास है।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष धीरजपाल सिंह, सहसचिव अफरोज खान, संगठन मंत्री चंद्र राम राजगुरु, जिला हरिद्वार से इफ्तिखार अहमद, सहसंयोजक- कुमाऊं , पूनम आर्य, अशोक रावत, नीरज पाल, अनूप डौंढियाल आयुषी थलवाल, प्रज्ञा सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्यागी, आदि बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।