दो राज्यों की विभिन्नताओं” में “समानताएं” तलाशने हैदराबाद पहुंचे पत्रकार

हैदराबाद!  उत्तराखंड से 15 सदस्यों का पत्रकार प्रतिनिधिमंडल चार दिन के दौरे पर आज हैदराबाद पहुंचा है।
इस दौरे का उद्देश्य जहां एक तरफ दो राज्यों में पत्रकारिता के मानकों एवं उसके स्वरूप के अंतर को समझना होगा तो वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा विभिन्न स्तर पर चलाई जा रही जनहित की योजनाओं का आकलन करना भी एक उद्देश्य होगा।

उत्तराखंड एवं तेलंगाना की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद दोनों राज्यों की पत्रकारिता किन मायनों में अलग है या फिर एकरूपता अपनाए हुए हैं यह दोनों राज्यों के पत्रकार आपस में विचार साझा करेंगे।

प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो उत्तराखंड द्वारा इस दौरे का आयोजन किया गया है, जबकि इससे पूर्व भी पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल उड़ीसा में दोनों राज्यों के बीच संवाद के आदान-प्रदान के विचारों का साक्षी बन चुका है।

इस दौरे के कंडक्टिंग ऑफिसर संजीव सुन्द्रियाल ने बताया कि यह दौरा दोनों राज्यों की पत्रकारिता के स्वरूप को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है तो वही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं जो विभिन्न क्षेत्रों में तेलंगाना में संचालित है उस पर विशेष तौर पर फोकस रहेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पत्रकार जहां एक तरफ उत्तराखंड सरकार के कार्यों को प्रमुखता से सामने रखते हैं ठीक उसी तरह हैदराबाद में चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं का भौगोलिक परीक्षण कर समझने का भी प्रयास करेंगे और जनहित एवं राष्ट्र विकास में चलाई योजनाओं के संचालन की सफलता के भागीदार बनेंगे।