नशा तस्करों पर कार्रवाई से हड़कंप, 10 लाख की स्मैक बरामद – Bhilangana Express

नशा तस्करों पर कार्रवाई से हड़कंप, 10 लाख की स्मैक बरामद

पर्यटक स्थल सप्लाई करते थे मादक पदार्थ
पटेल नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Dehradun: कोतवाली *प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर श्री प्रदीप कुमार राणा द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06/08/2021 की रात्रि में एक स्मैक तस्कर अनुज कुमार को गस्त के दौरान माता मंदिर तिराहा के निकट भण्डारीबाग से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से *116 ग्राम स्मैक*, कीमत 10 लाख, स्मैक बेचकर कमाये हुये 2200 रुपये व स्मैक का वजन करने हेतु एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।

*पूछताछ के विवरण*

अभियुक्त अनुज कुमार द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अपने एक अन्य मित्र मोनू के साथ मिलकर लॉकडाउन से पहले हरियाणा व चंडीगढ़ से शराब की तस्करी का कार्य किया करता था, जिसे वह दोनो अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किया करते थे । लॉकडाउन के कारण बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग होने के कारण उसने व उसके मित्र ने काम छोड़ दिया था और ज्यादा लाभ होने के चलते अपने मित्र के साथ स्मैक की तस्करी का कारोबार शुरू कर दिया। स्मैक को मोनू बरेली व अन्य स्थानों से लेकर आता है, जिसे वह देहरादून व अन्य पर्यटन स्थलों पर आवश्यकता अनुसार सप्लाई करता है। स्मैक बेचकर होने वाले लाभ मैं उसका व उसके मित्र मोनू का बराबर का हिस्सा होता है।
आज भी वह देहरादून के स्थानो, पर्यटक स्थलों में स्मैक बेचने के लिए आया हुआ था । पकड़े गए व्यक्ति के आपराधिक इतिहास, अन्य स्रोतों व अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभियान लगातार जारी है

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अनुज कुमार पुत्र श्री प्रवीण निवासी ग्राम मुंडी खेड़ी थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उम्र 24 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण
1-अबैध स्मैक -116.55 ग्राम
( कीमत करीब 10,0000/- रूपये )
2. एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3. 2200/- रुपये

2- निरीक्षक श्री प्रदीप राणा प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर देहरादून ।
3- उ0नि0 कुंदन राम थाना पटेलनगर
4-उ0नि0 श्री विवेक राठी चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेलनगर देहरादून ।
5. उ0नि0 मनोज भट्ट थाना पटेलनगर देहरादून ।
6-कानि0 राजीव थाना पटेलनगर देहरादून ।
7-कानि0 श्रीकांत थाना पटेलनगर देहरादून ।
8-कानि0 आशीष थाना पटेलनगर देहरादून ।
9-कानि0 बृजमोहन देहरादून ।