उत्तराखंड में आज मिले मात्र सात संक्रमित – Bhilangana Express

उत्तराखंड में आज मिले मात्र सात संक्रमित

घट रहे हैं मामले लेकिन सावधानियां भी जरूरी
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में मात्र 7 नए मामले सामने आए हैं जबकि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु का समाचार नहीं है। उत्तराखंड में आज कुल 48 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं जबकि पूरे प्रदेश में कुल सक्रिय संक्रमित मामले अब मात्र 167 रह गए हैं।