आईएएस आनंद वर्धन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – Bhilangana Express

आईएएस आनंद वर्धन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सीएम ने बनाया अपना अपर मुख्य सचिव

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के पास वन एवं पर्यावरण, उच्च शिक्षा, मुख्य परियोजना निदेशक जलागम, अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी पहले से ही है। आनंद बर्द्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा होने से लेकर शपथ ग्रहण और उसके बाद के तमाम कार्यों में आनंद बर्द्धन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सलाह लेते आए हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्द्धन को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *