जारी हुई नए पीआरओ व ओएसडी की सूची – Bhilangana Express

जारी हुई नए पीआरओ व ओएसडी की सूची

एसपी रावत को ओएसडी और भजराम पंवार को पीआरओ बनाया

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जनसंपर्क अधिकारियों PRO के बाद अपने दो ओएसडी OSD की नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने एसपी रावत को ओएसडी और भजराम पंवार को अपना पीआरओ बनाया है।
टिहरी निवासी भजराम पंवार संघ पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। वह लम्बे समय से विधायक हरबंश कपूर के साथ भी काम कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने भजराम को अपना ओएसडी बनाया था। जबकि एसपी रावत स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में तैनात हैं। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ से हैं। दोनों की नियुक्ति फरवरी 2022 तक की गई।