डीएम ने संभाला कार्यभार, डॉ आशीष को विदाई – Bhilangana Express

डीएम ने संभाला कार्यभार, डॉ आशीष को विदाई

निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यों की प्रशंसा
Dehradun: निवर्तमान जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव को कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा आज विदाई दी गई तो वही नए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। नए डीएम का भी कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान पदभार ग्रहण करने वाले जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश चन्द्र गुणवंत, नगर मजिस्टेट कुश्म चैहान, समस्त उप जिलाधिकारियों, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों ने निर्वतमान जिलाधिकारी द्वारा ई-कलेक्टेट, ई-आफिस कार्यप्रणाली के साथ-साथ कोविड-19 में जनपद में किये गये बेहतरीन कार्यों की सराहना करते हुए निर्वतमान जिलाधिकारी को इनोवेटिव और सकारात्मक व्यक्ति करार दिया।