विवाहिता की हत्या का 12 घंटे में खुलासा – Bhilangana Express

विवाहिता की हत्या का 12 घंटे में खुलासा

गला घोट कर दी गई विवाहिता की हत्या

Pauri Garhwal:
दिनांक 18.09.2021 को राजस्व उ0नि0 श्री सुनील सिंह* ने थाना पैठाणी पर सूचना दी कि *ग्राम खण्डखिल में पुष्कर सिंह रावत की पत्नी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या* कर ली है।
सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष पैठाणी मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। *घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी* की गयी तो पाया कि *मृतका के गले पर फंदे का निशान* पड़ा है एवं शरीर के *अन्य हिस्से में कोई चोट के निशान नहीं* थे। रात्रि नावक्त होने की वजह से शव के
*पंचायतनामें की कार्यवाही नही हो पायी।

महिला के भाई ने जताई थी हत्या की आशंका
अगले दिन सुबह *उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद की फोरेन्सिक टीम* को मौके पर बुलाकर *आवश्यक कार्यवाही कर शव को पंचायतनामा* हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। जिसके पश्चात 19.09.2021 को वादी विनोद सिंह चौहान पुत्र स्व0 श्री मंगशीर सिंह चौहान निवासी ग्राम क्वीली, पट्टी बच्छण्स्यूँ जनपद रूद्रप्रयाग (मृतक महिला के भाई) ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि *उसकी बहन ने आत्महत्या नही की है बल्की उसके पति पुष्कर सिंह रावत ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है।
प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर *थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0-19/2021, धारा 302 भादवि0 बनाम पुष्कर सिंह पंजीकृत* किया गया।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 ओमप्रकाश मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त पुष्कर सिंह रावत मैलसैण तिराहे के पास से गिरफ्तार* कर या गया है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*अभियुक्त का नाम पताः-*
➡️ पुष्कर सिंह रावत
पुत्र स्व0 श्री मेहताब सिंह रावत निवासी ग्राम खण्डखिल थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल।