कैप्टन कार्की ने उठाई राज्य आन्दोलनकारियो के सम्मान की मांग – Bhilangana Express

कैप्टन कार्की ने उठाई राज्य आन्दोलनकारियो के सम्मान की मांग

मुद्दों और उद्देश्य से भटक गई राज्य निर्माण की अवधारणा: के.जेबी कार्की

DEHRADUN: अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.जे.बी.कार्की ने कहा है कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की समृधि व विकास के लिए किये गए प्रयास अभी तक पूरी तरह सार्थक नही हो पाए है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की लड़ाई जिन मूल्यों व सिद्धान्तों के लिए लड़ी थी आज उसकी दिशा व दशा दोनों बदल चुकी है। अभी तक सरकार धरातल पर अपने कार्य को ठीक तरह से अंजाम नही दे पाई।

श्री कार्की आज उज्ज्वल रेस्तरां में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य आंदोनकारी हमेशा से यही मांग करते आये है कि शिक्षा एक समान हो परन्तु सरकार अभी तक पूरे प्रदेश में CBSC प्रणाली
लागू नही कर पाई है। रोजगार गारंटी का मुद्दा सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। जिस कारण प्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर है। आज प्रदेश में पानी , बिजली व स्वास्थ्य को लेकर सरकार अभी तक कोई ठोस नीति नही बना पाई।
आज प्रदेश को बेहतर सरकार चलाने वाले कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है। भाजपा सरकार को जनता के बीच बेहतर सम्वाद बनाने की आवश्यकता है। तभी प्रदेश को सही दिशा मिल सकती है।
पत्रकार वार्ता में शारदा नौटियाल,रेखा क्षेत्री,पूजा थापा,नवीन पाठक,गोपाल सिंह देवड़ी,किरण भंडारी,रीता ठाकुर,दिव्यांशु थापा, बलबीर डांगी आदि शामिल थे।