मुठभेड में मारा गया बदमाश वर्ष 2014 में बालावाला में हुए अंकित हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त – Bhilangana Express

मुठभेड में मारा गया बदमाश वर्ष 2014 में बालावाला में हुए अंकित हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त

*जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अजांम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड में हुआ ढेर*

*अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदारी का कार्य करने वाले व्यक्ति को गोली मारकर दिया था लूट की घटना को अजांम*

*पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला*

*घटना में थाना प्रभारी प्रेमनगर गोली लगने से हुए घायल*

*पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 बदमाश हो गया था घायल*

*मुठभेड में मारा गया बदमाश वर्ष 2014 में बालावाला में हुए अंकित हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त।*

*अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ बालावाला क्षेत्र में डकैती की घटना के दौरान एक युवक की गोली मारकर की थी हत्या*

*घटना के बाद अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उस पर 50 हजार रू0 का इनाम किया गया था घोषित*

*उक्त घटना में 03 वर्ष बाद अभियुक्त को पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर से किया गया था गिरफ्तार*

*मृतक बदमाश पर उत्तराखण्ड तथा उत्तरप्रदेश में हत्या, लूट, डकैती व अन्य संगीन अपराधों के 01 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*

*मृतक बदमाश पर लूट की घटना में फरार चलने पर शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में 05 हजार रू0 का ईनाम किया गया था घोषित*

*मृतक बदमाश के साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे उसकी गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पुलिस द्वारा जुटाई जा रही जानकारी*

*लूट की घटना में फरार अन्य बदमाशों की धरपकड हेतु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान।*