VIDEO: बदमाश अकरम के खिलाफ कार्रवाई से दो परिवारों को मिला न्याय, जताया आभार – Bhilangana Express

VIDEO: बदमाश अकरम के खिलाफ कार्रवाई से दो परिवारों को मिला न्याय, जताया आभार

2014 में डकैती के दौरान की थी अंकित नाम के युवक की हत्या

अकरम के खिलाफ कार्रवाई से अंकित के माता पिता प्रसन्न, पुलिस का जताया आभार

लूट का शिकार एवं बदमाशों की गोली से घायल देवराज ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर जाहिर की प्रसन्नता

अपने साथियों के साथ बालावाला क्षेत्र में डकैती की घटना के दौरान एक युवक की गोली मारकर की थी हत्या*

*मृतक बदमाश अकरम पर उत्तराखण्ड तथा उत्तरप्रदेश में हत्या, लूट, डकैती व अन्य संगीन अपराधों के 01 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*

*मृतक बदमाश पर लूट की घटना में फरार चलने पर शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में 05 हजार रू0 का ईनाम किया गया था घोषित

दिनांक 29-30/04/2026 की रात्रि को थाना प्रेमनगर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके साथ लूट की घटना को अजांम दिया गया है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तो मौके पर घायल व्यक्ति देवराज, जो ठेकेदारी का कार्य करता है, से पूछताछ में उसके द्वारा गुजरात नम्बर की काले रंग की कार में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन को उनकी स्कूटी के आगे लगाते हुए उन्हें गोली मारकर उनका बैग, जिसमें उनके 02 लाख रू0, 01 मोबाइल, पैसो के लेनदेन से सम्बन्धित एक डायरी व अन्य कागजात थे, को लूटकर विश्रांति की ओर भागने की जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा तत्काल घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर बदमाशों का पीछा किया गया, तो कुछ दूरी पर पुलिस टीम को जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा करने पर कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए अपनी गाड़ी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए, जिनका पीछा करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया गया, जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में एक बदमाश को गोली लग गई तथा अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये। मौके से घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को 01 देशी पिस्टल 01 देसी तमंचा व घटना में लूटा गया शत प्रतिशत माल बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा

अभियुक्त अकरम ने वर्ष 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर बालावाला क्षेत्र स्थित एक घर में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था, इस दौरान उनके द्वारा पीडित परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर एक युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करते हुए घर से ज्वैलरी व नकदी लूट ली थी। उक्त घटना में अभियुक्त अकरम लगभग 03 वर्ष तक फरार रहा, जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। उक्त घटना में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम को वर्ष 2017 में घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

VIDEO

अभियुक्त अकरम पूर्व में वर्ष 2024 तथा 2025 में पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन से भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में लूट की घटना में फरार चलने पर अभियुक्त पर 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त कोर्ट की तारिख में पेशी के लिये देहरादून आया था, जिसके द्वारा रात्री में अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अजांम दिया गया था। मुठभेड की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया है।

VIDEO INJURED CONTRACTOR DEVRAAJ