कांग्रेस कल खोलेगी घोषणाओं का पिटारा – Bhilangana Express

कांग्रेस कल खोलेगी घोषणाओं का पिटारा

प्रियंका वाड्रा गांधी कल जारी करेंगी उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र

Dehradun: उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र कल जारी होने जा रहा है। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी कल घोषणा पत्र जारी करेंगी। साथ में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी. कांग्रेस बुधवार को उत्तराखंड के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी.
घोषणा पत्र जारी करने के इस अवसर पर प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून आएंगी. देहरादून कैनाल रोड स्थित एक निजी पार्क में चुनाव घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद वर्चुअल रैली में शामिल होंगी.
निर्वाचन आयोग की अनुमति एवं दिशा निर्देशों के अनुसार वर्चुअल रैली के लिए एक हजार व्यक्तियों के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी. प्रियंका राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगी.

अभी यह तय नहीं है कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में मुख्य मुद्दे क्या होंगे लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रोजगार एवं पलायन कांग्रेस के घोषणापत्र का प्रमुख बिंदु हो सकता है।