आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के परिपेक्ष में थाना डोईवाला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम चलाये जा रहे अभियान के तहत 21.20 gm अवैध स्मैक के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
Dehradun: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में द्वारा अलग अलग टीमें गठित की गई है।
देहरादून पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है और इसके तहत अब तक कई बड़े मामलों को बेनकाब किया गया है। हालांकि पुलिस की सख्ती के बावजूद भी तस्करों के हौसले बुलंद है और लगातार नशे की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी लालतप्पड़ द्वारा मय हमराही कर्मचारियों के दौराने चैकिंग दिनांक 01/02/2022 की रात्रि को लालप्पड़ क्षेत्र से तीन अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना डोईवाला पर धारा 08/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त गणो को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभियुक्त*
1- शैलेश पुत्र सूर्यभान निवासी शिवलोक कॉलोनी अधोइवाला थाना रायपुर
2- अभिषेक पुत्र उमेश चंद निवासी तुनवाला, थाना रायपुर
3- शुभम पुत्र विजय निवासी गढ़वाली कॉलोनी, थाना रायपुर
*बरामदगी*
1- शैलेश के कब्जे से बरामद- 08.70 gm अवैध स्मैक
2- अभिषेक के कब्जे से बरामद- 05.60 ग्राम अवैध स्मैक
3- शुभम के कब्जे से बरामद- 06.90 ग्राम अवैध स्मैक
*अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1,10,000/-*