अब भाजपा की बारी, 6 को निकाल किया बाहर – Bhilangana Express

अब भाजपा की बारी, 6 को निकाल किया बाहर

Dehradun: पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस द्वारा आज 4 लोगों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया तो वही अब भाजपा भी अपने संगठन में शामिल बागी नेताओं पर कार्रवाई करने लगी है। इस बार रायपुर विधानसभा से संबंधित लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। माना जा रहा है कि रायपुर विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस क्रम में भाजपा ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए इन नेताओं को निष्कासित किया है. यह सभी निष्कासित लोग रायपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित है।। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट जी की संस्तुति पर महानगर क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, उनके विरूध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से पद मुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।